TRISHANKU

Wednesday, November 19, 2014

सतलोक आश्रम से पुलिस ने रामपाल को किया गिरफ्तार, हाईकोर्ट में होगी पेशी

19 November, 2014

18 दिन की लुकाछुपी, 50 करोड़ से ज्याद खर्च, छह जानें और ढाई सौ से ज्यादा ज़ख्मी लोगों की कीमत अदा करने के बाद आखिरकार हरियाणा पुलिस संत रामपाल को उनके बिल में घुस कर गिरफ्तार करने में कामयाब रही. और इस तरह हाल के दिनों में हरियाणा पुलिस का सबसे बड़ा ऑपरेशन मुकम्मल हुआ.

पुलिस बाबा को आज रात ही चंडीगढ़ ले जाएगी जहां गुरुवार को उन्हें हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा. गिरफ्तारी के बाद पुलिस बाबा रामपाल को एंबुलेंस में बैठाकर मेडिकल चेकअप के लिए पहले रोहतक ले जा रही थी लेकिन समर्थकों द्वारा हंगामा किए जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस उन्हें सीधे चंडीगढ़ ले गई है. चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में रामपाल का मेडिकल होगा, जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.


Share/Bookmark

No comments:

Facebook Badge