TRISHANKU

Thursday, April 2, 2015

कुछ दिन तो गुजारिये "उत्तर प्रदेश" में

पसीनों से लथपथ
एक गर्मी ग्रस्त, अवशेष हूँ....!
बिजली की निकम्मियत का,
जर्जर संदेश हूँ....!

हाँ......

मैं उत्तर प्रदेश हूँ......!!!

अब तो हद हो गयी..... बिजली भी दवाई हो गई है----
--2 घंटा सुबह नाश्ते से पहले---
---2 घंटा दोपहर खाने के बाद---
----2 घंटा रात सोने से पहले------
उत्तर प्रदेश सरकार
तेरी चाहत में हम, दर-बदर हो गये !
सारी दुनियाँ से भी , बेखबर हो गए !!
सज सँवर तुम सनम सैफई हो गयीं !
हम उजड़ कर, मुजफ्फर नगर हो गए..
.
जब बुद्धि अखिलेश हो जाती है
तो
.
जिन्दगी उत्तर प्रदेश हो जाती है
पाकिस्तान ,इराक, गाजा और सीरिया,
जैसा अहसास
लीजिये अपने ही देश में.....
------------------कुछ दिन
तो गुजारिये "उत्तर प्रदेश"
में----------------------
※※※ U.P. Tourism ※※※


Share/Bookmark

No comments:

Facebook Badge